डेढ़ माह के मेगा ब्लॉक के कारण चाकन्द, मानपुर के लिए रिंग बस सहित सभी प्रकार के यात्री सुविधा बहाल करे रेल्वे- विजय कुमार मिट्ठू
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)- निर्माणाधीन वर्ल्ड क्लास गया रेल्वे जंक्शन के प्लेटफॉर्म निर्माण हेतु किए गए डेढ़ माह 45 दिनों के मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का रद्द करने, कई का रूट और समय बदलने, तथा गया- पटना एवं गया- कियुल हेतु चाकन्द स्टेशन एवं मानपूर स्टेशन से परिचालन करने की घोषणा आला अधिकारियों के द्वारा किया गया है।इस लंबे समय के परिवर्तन से यात्रियों को सुविधा हेतु गया जंक्शन से चाकन्द स्टेशन तथा मानपूर स्टेशन तक सभी ट्रेनों के समय पर रिंग बस चलाने सहित अन्य सभी प्रकार के सुविधाओं को बहाल करने की मांग
बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, युगल किशोर सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विद्या शर्मा, विपिन बिहारी सिन्हा, टिंकू गिरी, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, आदि ने रेल महाप्रबंधक पूर्व- मध्य रेल्वे हाजीपुर, डिविजन प्रबंधक रेल, डी डी यू नगर तथा स्टेशन प्रबंधक गया से किया है। इस संबंध में नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति संयुक्त रूप से जारी करते हुए कहा है कि गया से नित्य दिन हज़ारों, हजार की संख्या में लोग गया- पटना, गया- कि युल, गया- सासाराम, गया- कोडरमा लोग पैसेंजर ट्रेनों से सफर करते हैं उनका लाइफ लाइन के रूप में भारतीय रेल है, जिन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं देना नितांत आवश्यक है।