नैली में 300 बीघा गेहूं जला, सरबहदा में फायर ब्रिगेड की मांग तेज

WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.07.59 PM

DHIRAJ.

गया (नीमचक बथानी):गया जिले के नीमचक बथानी अनुमंडल अंतर्गत सरबहदा थाना क्षेत्र में अग्निशमन संसाधनों की कमी को लेकर अब आवाज तेज हो गई है। हाल ही में ग्राम नैली में भीषण आग लगने से करीब 300 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय पर फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध होती, तो इस नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था के अभाव के कारण छोटी आगजनी की घटनाएं भी बड़े हादसे का रूप ले लेती हैं।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए जिला परिषद सदस्य गुलिस्ता खातून एवं युवा जदयू प्रदेश महासचिव मोहम्मद औरंगजेब ने संयुक्त रूप से बिहार के पुलिस महानिदेशक को आवेदन देकर सरबहदा थाना क्षेत्र में 4000 लीटर क्षमता की कम-से-कम दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां उपलब्ध कराने की मांग की है।
आवेदन की प्रतिलिपि उपनिदेशक अग्निशमन, बिहार पटना एवं जिला पदाधिकारी गया को भी भेजी गई है।नेताओं ने कहा कि यदि जल्द फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े नुकसान की आशंका बनी रहेगी।