शाहपुर में लगा विकास शिविर, उमड़ा जनसैलाब विधायक अजीत कुमार ने सुना लोगों का समस्या, कराया तत्काल निदान
S.K.RAJIV.
कांटी क्षेत्र के गाँवो में लग रहे विकास शिविर में बड़े पैमाने पर लोगों का ऑन द स्पॉट समस्या का निदान हो रहा है। इससे आमजन को अब प्रखंड – अंचल का चक्कर अब न के बराबर लगाना पड़ रहा है। उन्हें अपने गांव, पंचायत में ही उनके समस्याएं का निदान संबंधित विभाग के अधिकारीगण पहुँचकर कर रहे हैं।गुरुवार को कांंटी के शाहपुर पंचायत भवन परिसर में विकास शिविर का आयोजन हुआ , जहां स्थानीय विधायक ने दीप प्रज्वलित कर विकास शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए का की विधानसभा चुनाव में हमने जो आप मतदाता मालिकों से वादा किया था उससे मैं भरसक पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं । इसी क्रम में आज मैं एवं सरकारी अधिकारी — मुलाजिम आपके गांव पर पहुंचा हूं।
विधायक अजीत कुमार के इस कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। श्री कुमार ने विकास शिविर में आए हुए सभी वर्गों के लोगों की अनेकों समस्याओं को सुने जिसमें स्थानीय लोगों ने राशन कार्ड, श्रम विभाग , आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा, कृषि विभाग, कबीर अन्त्येष्टि, जन्म व मृत्यु, शिक्षा , वृद्धा पेंशन, कल्याण विभाग, वेपर लाइट , नल जल योजना , आईसीडीएस, बिजली विभाग समेत कई प्रमुख मामले को रखा जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को बारीकी – बारीकी से जनता के आए इन सभी समस्याओं को तत्काल दूर करने के दिशा में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस शिविर में अधिकारियों ने अपने – अपने विभागों के कार्यों से लोगों को अवगत भी करवाया। श्री कुमार ने शाहपुर गांव के वार्ड 11 में नल – जल योजना नहीं पहुंचने की शिकायत पर उन्होंने मौके से ही पीएचडी के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात कर गांव में टीम भेज कर जांच करवाकर नल जल योजना चालू करवाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीडीओ को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य को पत्र भेज कर बैठक बुलाए एवं पीएचडी विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दें ताकि संबंधित पंचायत में नल – जल की समस्याएं तत्काल दूर हो सके। वहीं,स्थानीय लोगों ने शिव मंदिर के समीप मुख्य सड़क मार्ग में हमेशा जल – जमाव रहने की शिकायत श्री कुमार के समक्ष की जिस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित बीडीओ आनंद कुमार विभूति व पंचायत सचिव अभय कुमार को इस मामले पर तत्काल निदान करने हेतु एक सप्ताह में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विधायक अजीत कुमार ने आईसीडीएस द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म की प्रक्रिया भी पूरी की एवं संबंधित विभाग के स्टॉल का भी जायजा लिया एवं मौके पर उपस्थित कई बच्चों के बीच वस्त्र की वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ सह प्रभारी बीईओ आनंद कुमार विभूति, सीडीपीओ मीरा कुमारी, बीएओ शिवनाथ झा , एलईओ वरुण कुमार, बीपीआरओ काजोल कुमारी, पीओ मणि भूषण कुमार, बीसी अशोक साह, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रामसुधार राय, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन कुमारी, डीपीएम राकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, मुखिया मिथिलेश पासवान, सरपंच मनोज कुमार बैठा, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार शाही, अनिल कुमार शाही, नरेश शाही, मुन्नम शाही, अशोक गुप्ता, बृजेश गुप्ता, मुन्ना श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों उपस्थित थे एवं सभी ने इस आयोजित इस विकास शिविर का जमकर सराहना किया एवं क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार के द्वारा आयोजित विकास शिविर को काफी जनहितकारी में बताया।
