मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत अष्ठम वर्ग के छात्र – छात्राओं को घुमाया गया

WhatsApp Image 2026-04-08 at 7.02.31 PM

PREM.

परैया : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय पार, परैया के अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत बुधवार को ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों—नालंदा, पावापुरी और राजगीर—का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य बच्चों को पाठ्यपुस्तक से बाहर निकालकर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों को देखा और उसके गौरवशाली इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की।

वहीं पावापुरी में भगवान महावीर से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया तथा राजगीर में ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार के साथ शिक्षक अभय कुमार सिंह, सुरेश यादव, जनेश्वर प्रसाद, धर्मेंद्र चौधरी, शिल्पी कुमारी एवं अरविन्द कुमार उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें विभिन्न स्थलों के ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक महत्व की जानकारी दी।शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है और वे इतिहास एवं संस्कृति को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। छात्रों ने भी इस यात्रा को ज्ञानवर्धक और यादगार बताया।