मनीष सौरभ बने धनबाद रेल मंडल नए सीनियर डीसीएम
DHIRAJ.
गया जी।पूर्व मध्य रेल अंतर्गत धनबाद रेल मंडल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी मनीष सौरभ ने वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने मो इकबाल का स्थान लिया है। वहीं मो इकबाल का स्थानांतरण इसी मंडल में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर किया गया है। इस फेरबदल को मंडल प्रशासन में कार्यकुशलता और बेहतर संचालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
अनुभवी अधिकारी हैं मनीष सौरभ, धनबाद से रहा है पुराना जुड़ाव
2014 बैच के आईआरटीएस अधिकारी मनीष सौरभ ने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है। रेलवे प्रबंधन और संचालन के क्षेत्र में उनका अनुभव काफी समृद्ध रहा है। पदभार ग्रहण करने से पहले वे पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।
धनबाद मंडल से उनका पुराना नाता भी रहा है जिससे उन्हें स्थानीय परिस्थितियों और कार्यप्रणाली की अच्छी समझ है। इससे पहले वे डीटीएम (बरकाकाना), डीओएम (धनबाद) और वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से मंडल में वाणिज्यिक कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
