एकलव्य राज्य आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र के लिए चयन ट्रायल 03 अप्रैल को

WhatsApp Image 2026-04-01 at 6.58.26 PM

DHIRAJ.
12 से 14 वर्ष तक के बालक-बालिका इस चयन ट्रायल में ले सकते है भाग
खेल परिसर स्थित खेल भवन में होगा ट्रायल

गया जी। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य राज्य आवासीय तीरंदाजी खेल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए प्रशिक्षु खिलाड़ियों का चयन होगा। इसके लिए अलग-अलग जिलो में तिथिवार चयन ट्रायल रखा गया है। गया जी में यह चयन ट्रायल 03 अप्रैल को गया कॉलेज खेल परिसर में आयोजित होगा। इस चयन ट्रायल में 12 से 14 वर्ष तक के बालक -बालिका भाग ले सकते है। बिहार तीरंदाजी कोंच जय प्रकाश ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह सीईओ आईपीएस रविन्द्रण शंकरण के निर्देशानुसार चयन ट्रायल आयोजित हो रहा है। इनके नेतृत्व में राज्य के खिलाड़ी लगतार नये कृतिमान बना रहे है। इनका बस एक ही सोच है कि राज्य के खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखार उसे नेशनल से लेकर ओलंपिक तक पहुंचाया जााय। खिलाड़ियों का चयन शारीरिक दक्षता (बैटरी टेस्ट) संबंधित खेल कौशल में प्राप्त अंकों की वरीयता के आधार पर किया जाएगा । अधिकारीक राज्य स्तरीय , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त प्रतिभागी खिलाड़ियों को नामांकन में छूट दी जायेगी।

खिलाड़ियों की शारीरिक जांच के उपरांत अंतिम रूप में चयन किया जायेगा। प्रशिक्षुओं,खिलाड़ियों को अपने आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं विद्यालय प्रधान द्वारा सत्यापित परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा । इसके लिए खिलाड़ी विशेष जानकारी के लिए खेल भवन में तीरंदाजी कोच जय प्रकाश से संपर्क कर सकते है। यह चयन बिल्कुल नि:शुल्क है।