राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गयाजी आकर नालंदा जाने के अवसर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा एवं देश के पर्यटन राजधानी बनाने की मांग -कॉंग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)- महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कल 31 मार्च को दिल्ली से गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुच कर यहां से नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के कार्यक्रम में आने पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, दामोदर गोस्वामी, प्रो विश्वनाथ कुमार, टिंकू गिरी, आदि ने बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने तथा बिहार को भारत का पर्यटन राजधानी घोषित करने की मांग किया है।
बिहार राज्य से झारखंड राज्य के विभाजन के उपरांत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बातें तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा किया गया था परंतु आज 25 वर्षों से ज्यादा समय बीत जाने तथा बिहार के सत्ता एवं विपक्ष दोनों के लगातार मांग के बाद भी अभी तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से यहां के 14 करोड़ जनता को भारी मायूसी है।नेताओं ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी, भगवान बुद्ध, महावीर की कर्म और जन्म भूमि सहित यहां कई प्रमुख पर्यटन स्थल के साथ-साथ मोक्ष और ज्ञान की भूमि है, जहां विश्व के हिन्दू धर्मावलम्बी गयाजी आकर पिंडदान करते हैं ।
