विदाई सह सम्मान समारोह में भावुक हुए शिक्षक

WhatsApp Image 2026-01-31 at 5.36.26 PM

चंद्रमोहन चौधरी.
‌बिक्रमगंज। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैधरा – करमैनी के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्त पर शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि अपने सेवा काल के दौरान संबंधित संस्थान अथवा विभाग से आत्मिय लगाव हो जाता है। परिवारिक वातावरण बन जाता है। वही उस संस्थान को छोड़ने अथवा सेवानिवृत्त होने पर हृदय भावुक हो जाता है। क्योंकि मन में ऐसा भाव उत्पन्न होता है कि 60 वर्ष की लम्बी अवधि बिताने के बाद इस सिस्टम से हम अलग हो रहे हैं।

वही मध्य विद्यालय घोसिया कला के प्रधानाध्यापक शमशाद अली ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद व्यक्ति का गुणगान उसके व्यक्तित्व के आधार पर संबंधित संस्थानों में याद किया जाता है।इस लिए सेवा काल में अपने दायित्व का निर्वाह स्नेही स्वभाव के साथ करनी चाहिए। वही सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने अपने दायित्व काल को साझा करते हुए सहकर्मियों की सराहना किया और जरुरत पड़ने पर सभी के साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया। विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें फुल माला पहनाने के साथ उपहार के साथ अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर जयप्रकाश, विश्वजीत कुमार, संतोष ठाकुर,आशिष पाठक, शेखर सिंह, अभिमन्यु भाई पटेल, जफर बारी खां,अमिर एकबाल एवं संतोष कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।