महाबोधि एक्सप्रेस से शराब तस्करी का भंडाफोड़, पेंट्रीकार के तीन संविदाकर्मी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-27 at 8.40.10 PM

DHIRAJ.
गया जी।पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेल मंडल अंतर्गत गया जंक्शन परिसर क्षेत्र में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए महाबोधि एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में कार्यरत तीन संविदाकर्मियों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी दिल्ली से अवैध रूप से शराब लेकर गया आ रहे थे। जानकारी के अनुसार आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गया जंक्शन के बाशिंग पिट और कोचिंग डिपो क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए जिन्हें घेरकर रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम दीपक कुमार पिता भगीरथ साव पता बदहर पोस्ट सुरंगा बिगहा जिला

जहानाबाद, गोरेलाल कुमार पिता रामस्वरूप यादव पता डुमरी बारा पोस्ट चॉसी थाना गुरुआ गया तथा सुभाष कुमार पिता शिव शंकर यादव पता डुमरी पोस्ट कुरमावों थाना चेरकी जिला गया बतायं जब उन लोगों के बैग और झोलों की जांच की गई तो उसमें से 35 बोतल अंग्रेजी शराब (करीब 18 लीटर) बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार 850 रुपये बताई गई है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे महाबोधि एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में वेंडिंग का काम करते हैं और दिल्ली से शराब लाए थे।
इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया लाया गया जहां मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। पूछताछ के उपरांत सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।