श्री रामनवमी शोभा यात्रा के कारण दोपहर दो बजे से सुबह 2 बजे तक बिजली आपूर्ति वाधित

WhatsApp Image 2026-02-24 at 7.19.49 PM

DHIRAJ.
जनता अधिकारी एवं कर्मचारी को तंग न करे,जनता बिजली अधिकारी से उम्मीद है कि रुट वाइज लाईट मुहैया कराए

गया जी।रामनवमी पर्व 2026 के अवसर पर दिनांक 26.03.2026 को गया शहर में आजाद पार्क से राम जन्मोत्सव शोभायात्रा का जुलूस का आयोजन निर्धारित है।यह शोभायात्रा आजाद पार्क से चलकर विष्णुपद तक जाएगी ।शोभायात्रा 26.3.2026 के दोपहर 2 बजे से लेकर 27.03.2026 की मध्यरात्रि करीब 2.00 बजे तक गया शहर के विभिन्न जगहों रास्तों से गुजरेगी ।इस दौरान सभी स्थानों पर भारी संख्या में श्रद्धालु और आमजन रास्तों पर झंडे एवं ऊंची गाड़ियों से परिचालन करते हैं।अतः सुरक्षा की दृष्टि इस समयावधि में सभी स्थानों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गया शहर के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से निवेदन है कि सभी लोग अपने अपने ज़रूरी कार्य जैसे कि पानी ,मोबाइल चार्जिंग इत्यादि समय से पूर्व कर ले । इसके साथ ही सभी से निवेदन है कि इस समयावधि में उपभोक्ता शांति और सहयोग बनाए रखे ,बार बार कर्मचारियों और पदाधिकारियों को फोन कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने हेतु दबाव नहीं बनाए ।इस दौरान यदि कही भी कोई घटना दुर्घटना हो तो संबंधित फ्यूसकॉल सेंटर के साथ साथ कनीय विद्युत अभियंता,सहायक अभियंता एवं मेरे मोबाइल पर तत्काल सूचना दें। वही लोगों ने कहा कि जिस इलाके से शोभा यात्रा समाप्त हो उस इलाके में तुरंत बिजली बाहाल कराए जाएं।