गयाजी शहर में 45 किलोमीटर एल पी जी गैस पाइप लाइन परियोजना नगर निगम के हठ धर्मिता के कारण वर्षों से खटाइ में – काँग्रेस

WhatsApp Image 2026-03-11 at 5.10.18 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-गयाजी शहर में 2023 में ही पानी की तरह घर- घर पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस पहुंचाने की योजना गया नगर निगम द्वारा 45 किलोमीटर गैस पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार को सड़क, गली कोडने हेतु एन ओ सी यानी अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं देने के कारण यह योजना वर्षों से खटाई में पड़ा हुआ है। उक्त बातें बातें बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, सुजीत गुप्ता आदि ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहे. उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा है

कि गया जी शहर में वर्षो पहले गैस पाइप लाइन परियोजना का कार्यान्वयन केवल मानपूर के वार्ड नंबर 50, 51, 52, 53 के लगभग तीन- चार हज़ार घरों में ही पाईप लाइन से गैस चूल्हा जल रहा है जबकि गया नगर निगम अगर 2021 में पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार को अनापत्ति प्रमाणपत्र दे देता तो आज सभी घरों में पाइप लाइन से गैस चूल्हा जलता तथा उन्हें गैस सिलेंडर के लिए लाइन नहीं लगाने पड़ते।नेताओं ने कहा कि आज ईरान- इजराइल युद्ध के चलते भारत में कॉमरसियल गैस की आपूर्ति बंद करने, घरेलु गैस के दाम में 60 रुपया की वृद्धि, गैस बुकिंग 18 दिन के बदले 25 दिन करने के सरकारी आदेश से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है, आमजन गैस सिलेंडर के लिए नंबर में लगे हैं 1000 रुपया के जगह 2000 से 3000 तक में गैस सिलेंडर ब्लैक हो रहा है।नेताओं ने कहा आज गयाजी में ऐसा हाहाकार के लिए गया नगर निगम जिम्मेवार है क्योंकि इसी के द्वारा पाइप लाइन बिछाने वाले ठीकदार से द्वारा नगर सरकार को मोटी रकम नहीं देने के कारण अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलना मुख्य कारण है। नेताओं ने कहा कि यदि गया जी में 2023 में ही घर- घर पाइप लाइन से गैस मिलता तो आज गया वासियों को सिलिंडर के झमेला से मुक्त रहता ।