अवैध बालू खनन में लगे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

WhatsApp Image 2026-03-11 at 6.24.45 PM

PREM.

परैया थाना क्षेत्र के पहरा पंचायत स्थित पहरा बाली के समीप अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त कर लिए हैं।थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एस.आई. राम बाबू पासवान के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध बालू खनन में लगे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।

हालांकि पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार होने में सफल रहे।थाना अध्यक्ष ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों के वाहन नंबर के आधार पर उनके मालिकों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन मालिकों तक पहुंचकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।परैया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।