अर्श सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के द्वारा लगाया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
DHIRAJ.
शिविर में 1000 मरीजों का मुफ्त में किया गया इलाज एवं दवा का वितरण
गया।आर्षेय अरिहंत फाउंडेशन के तत्वाधान में गया शहर के एपी कॉलोनी में संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल के तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया समर्थ केन्द्र बङगांव कोंच टेकारी गयाजी । इस शिविर आयोजन में समर्थ केंद्र बङगांव का सहयोग रहा है। इस चिकित्सा शिविर में लगभग 1000 मरीजो का नि:शुल्क परामर्श किया गया. इसके साथ ही मुफ्त में दवा का भी वितरण किया गया है । इस मौके पर अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत निश्चल एवं डाॅ कविता निश्चल के अलावे अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ प्रवीण कुमार , डाॅ पूजा कुमारी, डाॅ राखी कुमारी, रमेश कुमार, भवानी सिंह, निक्की कुमारी, अमर पांडेय ,अमित कुमार, विशाल कुमार, हरे राम, ने उपस्थित होकर 1000 लोगो का नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने में सहयोग किया । चिकित्सा शिविर के मौके पर अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवनीत निश्चल ने बताया कि अर्श सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य होता है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुफ्त में चिकित्सा सेवा दिया जा सके और दवा का भी वितरण किया जा सके क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के कई ऐसे लोग भी होते हैं जो पैसे के अभाव में सही इलाज नही करवा पाते है जिन्हें सेवा भाव के उद्देश्य से मुक्त में इलाज कर दवा दिया जा रहा है ।यह हमारी संस्था के द्वारा लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा। वही इस तरह का आयोजन करने के लिए ग्रामीणो ने भी अस्पताल के प्रति एवं डॉ नवनीत निश्चल के प्रति आभार प्रकट किया !
