रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज के सभागार में पुलिस प्रशासन व विद्यालय शिक्षक छात्र के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार )-रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज के सभागार में पुलिस प्रशासन व विद्यालय शिक्षक -छात्र के सा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस अवसर पर बेलागंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय अपने दल बल के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए l विद्यालय ने थाना अध्यक्ष को सम्मानित किया l इस अवसर पर विद्यार्थियों को सामाजिक चेतना सामाजिक कुरीति और साइबर क्राइम से बचने का उपाय एवं सुझाव बताया l श्री पांडेय ने विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर शेयर करते हुए बताया कि आपको किसी प्रकार की कोई भी परेशानी समस्या गांव घर से स्कूल तक हो ,तो आप हमारे पास आकर अपनी सूचना दें l उन्होंने विद्यार्थी को संबोधित करते हुए कहा किसी भी घटना दुर्घटना की सूचना सर्वप्रथम माता-पिता के बाद गुरु को दें. अत्यधिक समस्या गंभीर हो जाने पर पुलिस प्रशासन का सहारा ले l बेलागंज थाना आपकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर सहयोग प्रदान करेंगे. उन्होंने कहा कि आज संचार क्रांति से बहुत सारी बुराइयां आई है ,इनसे बचकर अपने लक्ष्य की ओर ध्यान देना है l
इस अवसर पर शिक्षक राजेश कुमार राजू प्रदीप कुमार वाणी वंदना रिंकी कुमारी सिंह प्रेम रंजन कुमार दिलीप कुमार रीमा सिंह निशा कुमारी अंतरिम कुमारी मानस कुमार तरुण कुमार रवि प्रकाश मालवीय ने कार्यक्रम में भाग लिया lइस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया lविद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने संचार क्रांति से अपने आप को अच्छी चीज ग्रहण करने और बुरी चीज को छोड़ देने का आह्वान किया विद्यार्थियों से कहा कि आप मित्र का चयन करते समय इस बात का ख्याल रखें कि वह आपका मित्र का आचरण आचार विचार व्यवहार कैसा है अच्छे विचार वाले मित्रों से शैक्षणिक मित्रता रखें बुरे लोगों से बच्चे तभी विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज का कल्याण होगा l