गयाजी के राजेन्द्र टावर चौक के समीप पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज सैनिकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)- गया जी के राजेंद्र टावर चौक के समीप पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जांबाज सैनिकों को कांग्रेसी नेताओं ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिया. बताते चलें कि आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को सात वर्ष पहले पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए देश के जांबाज सैनिकों के याद में गया के स्थानीय राजेंद्र टावर चौक पर कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कैंडल जला कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके साहस, बहादुरी, त्याग और बलिदान से देश की सुरक्षा व संप्रभुता को बनाए रखने तथा उनकी अटूट राष्ट्र निष्ठा और उनकी देशभक्ति सदैव हम देशवासियों को प्रेरणा देते रहेगी।
इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, विपिन बिहारी सिन्हा, शिव कुमार चौरसिया, कुंदन कुमार, आदि अपने -अपने हाथों में कैंडल लेकर शाहिद हुए 40अमर जवानों के शहादत पर उनके याद में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।