मोरहर नदी हादसे में मृत छात्रा के परिजनों को मिला आपदा सहायता का चेक

WhatsApp Image 2026-02-13 at 3.56.29 PM

PREM KUMAR.

परैया : थाना क्षेत्र के युगलपुर गांव निवासी सत्येंद्र पासवान की 16 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी की पिछले वर्ष मोरहर नदी में बने बालू के गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुरुवार को प्रशासन द्वारा मृतका के परिजनों को आपदा राहत सहायता प्रदान की गई। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में भूमि उपसमाहर्ता अमित विक्रम बेनानी, अंचलाधिकारी केशव किशोर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी आई. एस. ट्विंकल

ने मृतका के पिता सत्येंद्र पासवान को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये का चेक सौंपा।अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं में मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता प्रदान की जाती है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग मिल सके। इस दौरान अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिलाया।