राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को सम्मानअधिकार ,शिक्षा ,स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण दिलाने की जरूरत- ई. हिमांशु शेखर
-राष्ट्रीय बालिका दिवस की औपचारिकता .
विश्वनाथ आनंद
गया जी( बिहार )-24 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय बालिका दिवस बालिकाओं को समान अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण दिलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। लेकिन हकीकत यह है कि आज भी बेटियों की सुरक्षा एक बड़ा सवाल बनी हुई है। बिहार में चर्चित बॉबी हत्याकांड (1983) और शिल्पी–गौतम हत्याकांड (1999) में दोषियों को सजा नहीं मिल सकी। हाल ही में नीट की तैयारी कर रही छात्रा गायत्री की रहस्यमय हत्या को दो सप्ताह बीत चुके हैं, पर एसआईटी अब तक नाकाम रही है। प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश में प्रशासनिक मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
समाजिक कार्यकर्त्ता हिमांशु शेखर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि,राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सेमिनारों के बजाय सरकार को बालिकाओं की वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। गायत्री हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देकर ही समाज में यह संदेश जाएगा कि बेटियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।