राज्य सरकार द्वारा सरकारी चिकित्सकों का निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाए जाने का फैसला स्वागत योग्य एवं जनहित में है
Rajiv.
राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह पटेल एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी चिकित्सकों का निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाए जाने का फैसला स्वागत योग्य है एवं जनहित में है।
मोर्चा नेताओं ने कहा की चिकित्सकों द्वारा निजी प्रैक्टिस के नाम पर मनमाने तरीके से मरीज से फीस वसूली जाती है एवं ना चाहते हुए भी गरीब मरीजो को आर्थिक कठिनाई का वहन करते हुए वह शुल्क इलाज के दरमियान देना पड़ता है राज्य सरकार के इस निर्णय से जहां चिकित्सकों द्वारा ली जा रही मनमाने तरीके से फीस पर रोक लगेगी वहीं दूसरी ओर गरीब मरीजों का कल्याण होगा और सरकारी अस्पतालों में कम शुल्क में गरीब लोगों का इलाज मुमकिन हो सकेगा
मोर्चा के इन सभी नेताओं ने जनहित में इस फैसले को बताते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद दिया है ।
नीलमणि पटेल
प्रवक्ता