नबीनगर अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाकर अंचलाधिकारी ने जनता की शिकायत फरियादों को सुनकर किया करवाई

WhatsApp Image 2026-01-19 at 8.09.37 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार)- बिहार के औरंगाबाद जिला के नबीनगर अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी निकहत परवीन एवं आरो सुनील उरांव ने संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाकर जनता की फरियादों को सुनकर संबंधित कर्मियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अंचलाधिकारी निकहत परवीन ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि बिहार सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जनता की शिकायत फरियादों को सुना जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अंचल कार्यालय में सोमवार को जमीनी विवाद, दाखिल खारिज एवं अन्य मामलों की शिकायतें सुना गया.

एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दी गई. उन्होंने आगे कहा कि आज सोमवार को जनता दरबार लगाकर जनता की 53 शिकायत आवेदनों को सुना गया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार में शामिल होने वाले जनता के लिए पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया गया था. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम करने से जनता का समस्या का निदान होगा ही विवादित मामलों में भी कमी आएगी.