ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टेकारी के शिष्टमंडल ने रामकिशोर मिश्र के पुत्र वधू शैलू देवी के आकस्मिक निधन पर किया संवेदना प्रकट

WhatsApp Image 2026-01-17 at 8.48.35 PM

विश्वनाथ आनंद .
टेकारी( बिहार )- ब्राह्मण जागृति मंच टिकारी अनुमंडल शाखा ने पाली निवासी शैलू देवी के निधन पर शिष्टमंडल ने संवेदना प्रकट करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है. वहीं दूसरी तरफ शिष्टमंडल दल घर पर जाकर मिला । लोगो ने निधन को अपूरणीय क्षति की बात कही।ब्राह्मण जागृति मंच अनुमंडल शाखा टिकारी की तत्वाधान में एक शिष्टमंडल दल ग्राम पाली का दौरा किया। मालूम हो की उक्त ग्राम निवासी श्री रामकिशोर मिश्र जी के पुत्रवधु शैलू देवी का आकस्मिक निधन दिनांक 09जनवरी 2026को हो गया था।

सूचना प्राप्त उपरांत शोकाकुल परिवार से मिलकर पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया व इस विरह काल में परिजनों को साहस धैर्य देने का कार्य मंचीय सदस्य ने किया। मालूम हो की स्व शैलू देवी एक धर्म परायण महिला में एक थी पूजा पाठ के साथ साथ रामायण पर उनका बेहद पकड़ था। उनका निधन असमय होना परिवार सहित समाज के लिए अपूरणीय क्षति तौर पर देखा जा रहा है जो निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं दिख रही है।मौके पर शोक व्यक्त करने वालो में अनुमंडल सरंक्षक रवींद्र मिश्र, अनुमंडल सचिव शिव बल्लभ मिश्र, नवीन पाण्डेय , विनय मिश्र, सहित परिजन में मृतक शैलू देवी के पति जयदेव मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।