श्रमिकों के मसीहा बिदेशवरी दुबे की मनाई गई 103 वीं जयंती समारोह
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री बिदेशवरी दुबे की 103 वीं जयंती गया के स्थानीय अनुग्रह नारायण रोड दुबे आश्रम में मनाई गई।सर्व प्रथम बिंदेशवरी दुबे के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, इंटक जिला महासचिव टिंकू गिरी,
जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, आदि ने कहा कि पंडित बिंदेशवरी दुबे कुशल प्रशासक, श्रमिकों के हितैषी एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में इन्होंने अमिट छाप छोड़ने का काम किया था।स्व बिंदेशवरी दुबे कोलियरी के राष्ट्रीयकरण में अहम भूमिका निभाने का काम किया था, इनके मुख्यमंत्री काल में एकीकृत बिहार के गरीब, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के विकास के लिए हर संभव काम किए थे.
