तेज का तेजस्वी से मिलना लालू परिवार और पार्टी दोनों की सेहत पर सुखद प्रभाव डाल सकता है

WhatsApp Image 2026-01-13 at 8.41.07 PM

SANJIV SINGH ।

बिहार की राजनीति में आज लालू परिवार के यहां एक खुबसूरत तस्वीर निकल कर सामने आयी ।दरअसल में तेजप्रताप यादव अपने सरकारी आवास पर दही चूङा का भोज कर रहे हैं और इसके लिये उन्होंने आज तेजस्वी के घर जाकर खुद अपने छोटे भाई तेजस्वी को आमंत्रण कार्ड दिया और आने को कहा। लंबे समय बाद अपने घर पहुंचे तेजप्रताप ने तेजस्वी की बेटी को भी गोद में लेकर स्नेह दिया और तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया ।

दरअसल में इस विधानसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद से ही लालू परिवार की राजनीति पर सवाल खङे होने लगे हैं जिसके बाद तेजप्रताप का इस तरह अपने पूराने घर जाना यह बताने के लिये काफी है की लालू परिवार को फिर से तेजप्रताप एक मंच पर लाने की कवायद कर रहे हैं। हालांकी तेजप्रताप ने अपने भोज में नीतीश और लालू प्रसाद दोनों को आमंत्रित किया है। यहां आपको बता दें की बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर चूङा दही का भोज बिहार की राजनीति में बदलाव के भी संकेत देता रहाहै। लेकिन फिलहाल तेज का तेजस्वी से मिलना लालू परिवार और पार्टी दोनों की सेहत पर सुखद प्रभाव डाल सकता है।