मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

WhatsApp Image 2026-01-13 at 5.53.20 PM

चंद्रमोहन चौधरी,
बिक्रमगंज ।मकर संक्रांति पर्व को लेकर बिक्रमगंज अनुमंडल मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में मंगलवार को खरीदारों की जबरदस्त भीड़ देखी गई । पर्व की तैयारियों को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया,जिससे बाजारों की रौनक बढ़ गई । बाजारों में तिल,गुड़,चूड़ा,दही,चावल, मिठाइयों,सब्जियों व पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही ।

खासकर तिलकुट,लाई,खजूर और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी । ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी जमकर खरीदारी की । व्यापारियों के अनुसार मकर संक्रांति को लेकर इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है । दुकानदारों ने बताया कि सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही, जिससे कारोबार में तेजी आई । पर्व को लेकर लोगों में उल्लास का माहौल देखा गया ।