औरंगाबाद जिले के नियोजित माध्यमिक शिक्षकों ने डॉक्टर राकेश रंजन माध्यमिक शिक्षक के आवास पर किया अहम बैठक
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद (बिहार )-औरंगाबाद जिले के नियोजित माध्यमिक शिक्षकों की एक बैठक डॉ राकेश रंजन माध्यमिक शिक्षक के आवास पर अनुग्रह इंटर विद्यालय औरंगाबाद के सामने आहूत की गई।बैठक की अध्यक्षता डॉ राकेश रंजन माध्यमिक शिक्षक उच्च विद्यालय जम्होर ने किया. बैठक में उपस्थित शिक्षकों के द्वारा सचिव शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत आदेश पत्रांक 4206 एवं 4207 पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बैठक में उपस्थित शिक्षक नेताओं ने उक्त पत्र में निर्गत आदेश पर नियोजित माध्यमिक शिक्षकों ने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए सरकार की नीति को दोषपूर्ण बताया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि 20 वर्ष के सेवा के बाद भी नियोजित माध्यमिक शिक्षकों को वरीयता एवं प्रोन्नति का लाभ नहीं प्राप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुशासन पर प्रश्न चिन्ह है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी दोहरी शिक्षा नीति के द्वारा सभी शिक्षकों को अलग-अलग संवर्गो में विभाजित कर दी है।
शिक्षक अलग-अलग खंड में विभाजित हो गए है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर राकेश रंजन एवं सत्येंद्र नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि माननीय पटना उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश के तहत औरंगाबाद जिला परिषद माध्यमिक शिक्षकों को जिला परिषद शिक्षक नियमावली 2020 के कंडिका 7 एवं 8 को छ माह में पूर्ण रूप से लागू करने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए थे , परंतु जिला परिषद नियोजन इकाई के द्वारा इस आदेश को लागू नहीं किया गया। इस आदेश के अवमाननवाद में संबंधित प्राधिकार के द्वारा संतोषप्रद जवाब भी नहीं दिए गए। बैठक
समीक्षा के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने जिला परिषद माध्यमिक शिक्षक नियमावली 2020 के आलोक में माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन हेतु फिर से एमजेसी दायर करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष डॉ राकेश रंजन एवं याचिकाकर्ता सत्येंद्र नारायण सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा है कि इस एमजेसी में औरंगाबाद जिला के विशुद्ध नियोजित माध्यमिक शिक्षक याचिकाकर्ता बनेंगे।सर्वसम्मति से शिक्षकों ने आगे कहा कि माननीय पटना उच्च न्यायालय के द्वारा पारित आदेश से संबंधित एमजेसी की जाएगी एवं पटना उच्च न्यायालय के वरीय एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता से इसमें मार्गनिर्देशन तथा सेवा ली जाएगी। इसमें व्यापक कार्य योजना तथा रूपरेखा बनाने के लिए आगामी 8 जनवरी 2026 को नियोजित माध्यमिक शिक्षकों की एक बैठक भी आहूत की जाएगी। इस बैठक में उपस्थित होने वालों में अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार याचिकाकर्ता सत्येंद्र नारायण सिंह, डॉ राम किशोर, अमरजीत कुमार, मनोज कुमार, उदय कुमार ,विनय कुमार सिंह ,अमित कुमार सिंह , कमलेश कौशल, अमलेश कुमार ,केस रंजन कुमार, निरंजय कुमार का नाम मुख्य रूप से शामिल है.