मग विद्वत परिषद देव धाम औरंगाबाद बिहार के मदनपुर प्रखंड के चुनाव संपन्न
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार)- मग विद्वत परिषद देव धाम औरंगाबाद बिहार के मदनपुर प्रखंड में चुनाव संपन्न किया गया. जिसमें अध्यक्ष नवल किशोर पांडे, सचिव संजीव कुमार पाठक . को मनोनीत किया गया है. मग विद्वत परिषद देव धाम औरंगाबाद शाखा मदनपुर में अमरेंद्र पाण्डेय जी के घर वार में एक बैठक की गई . जिसमे केंद्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार मिश्र, संरक्षक गुप्तेश्वर पाठक जी, लालभूषण मिश्र जी गया , वासुदेव मिश्र जी (औरंगाबाद) पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित हुए .जिसमें अध्यक्षता योगेश कुमार मिश्रा तथा संचालन धनंजय पाठक और श्री गुप्तेश्वर पाठक जी ने किया.
चुनाव के उपरांत तुलसी पूजन दिवस के शुभ अवसर पर पाठक बिगहा में मग विद्वत परिषद देवधाम मदनपुर के द्वारा जगनारायण पाठक जी की आवास पर सचिव संजीव कुमार पाठक के नेतृत्व में श्री हनुमान चालीसा का 108 पाठ का आयोजन दिनांक 25-12-2025 को 10 बजे दिन से किया गया है . श्री भानु प्रकाश पाठक जी वार,श्री धनंजय पाठक जी , श्री अमरेंद्र पाण्डेय जी वार, श्री नवल किशोर पाण्डेय जी मनिका, श्री सर्वेश्वर पाण्डेय जी वार, श्री शुशांत कुमार पाठक जी पाठक बिगहा, श्री संजीव कुमार पाठक जी पाठक बिगहा, श्री निखिल भारद्वाज जी पाठक बिगहा,श्री सुधीर मिश्र पाठक बिगहा, श्री साकेत कुमार मिश्र जी तेलडीहा, श्री सुधीर कुमार पाण्डेय जी तेलडीहा, श्री ज्ञानदत्त पाण्डेय जी मदनपुर, श्री मनीष कुमार पाण्डेय जी वार, श्री अजय कुमार पाठक जी दधपी, श्री हिमांशु पाण्डेय जी वार श्री अवधेश कुमार पाठक जी उचौली श्री अक्षय कुमार मिश्र जी इब्राहिमपुर, और कई गांव के दर्जनों मग बंधु उपस्थित हुए .