वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ आनंद की तृतीय भाई का आकस्मिक निधन

WhatsApp Image 2025-08-11 at 11.48.58 AM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)- वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ आनंद के तृतीय भाई विनय कुमार आनंद की आकस्मिक निधन होने से समस्त परिवार शोका कुल में डूब चुका है. वहीं स्थानीय ,राजनीतिक, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवियों ने आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया. एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उपस्थित लोगों ने कहा कि विनय कुमार आनंद विप्र समाज के लिए रीढ थे. उन्होंने कई ऐसे कार्य किए हैं ,जो समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है. स्थानीय लोगों ने कहा कि श्री विनय कुमार आनंद मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे

. जो हर तपके लोगों के हृदय थे .लोगों ने कहा कि उनकी जितनी प्रशंसा किया जाए कम ही है. श्री विनय कुमार आनंद अपने पत्नी एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़कर हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए .स्वर्गीय विनय कुमार आनंद के पुत्र ने पटना जिला के फतुहा शमशान घाट पर मुखाग्नि किया. जिसमें परिजनों के अलावे बुद्धिजीवी ,समाजसेवी एवं राजनीतिक से जुड़े लोगों ने मुख्य रूप से शामिल हुए. गहरा दुख व्यक्त करने वालों में उमेश कुमार, सुधीर कुमार आनंद, विनय कुमार, बीकू कुमार, सहित हजारों लोगों का नाम शामिल है.-शोकाकुल में डूबा परिवार, स्थानीय,राजनीतिक ,समाजसेवी एवं , बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने दिया श्रद्धांजलि.