केंद्रीय इस्पात मंत्री को बिहार के गयाजी जिला अंतर्गत स्टील प्रोसेसिंग प्लांट ऐरू, वजीरगंज का निर्माण कार्य शुरू हेतुकांग्रेसी नेताओं ने दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-12-16 at 8.13.28 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को गया जिला कॉंग्रेस का एक पांच सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली स्थित उद्योग भवन के गेट नंबर पांच स्थित इस्पात मंत्रालय एवं भिखाजी कामा पैलेस स्थित नई उद्योग भवन में केंद्रीय उद्योग मंत्री एच डी कुमार स्वामी के नाम गया जिला अंतर्गत वजीरगंज प्रखंड के ऐरू गांव में 17 साल से शिलान्यास किया हुआ स्टील प्रोसेसिंग प्लांट का अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने हेतु ज्ञापन दिया गया ।

ज्ञापन देने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता सह संयोजक ऐरू स्टील प्रोसेसिंग प्लांट निर्माण कराओ संघर्ष समिति विजय कुमार मिट्ठू, धर्मेंद्र कुमार निराला, डॉक्टर विजय कुमार शर्मा, युगल किशोर सिंह, राजेश्वर पासवान, शिव कुमार चौरसिया, आदि शामिल थे.नेताओं ने कहा 08 दिसंबर 2008 से शिलान्यास के उपरांत सेल द्वारा 31 एकड़ अधिगृहित जमीन का किसानों को मुआवजा देने तथा राज्य सरकार द्वारा 05 वर्षों बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से मध्य- दक्षिण बिहार लोगों में भारी मायूसी एवं आक्रोश है। संघर्ष समिति विगत कई वर्षों से लगातार दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार धरना देकर ज्ञापन देने का काम किया तथा गयाजी में माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान गयाजी के सांसद, केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने स्टील प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कराने की भी मांग किया है।नेताओं ने केंद्रीय इस्पात मंत्री एच डी कुमार स्वामी से अविलंब स्टील प्रोसेसिंग प्लान ऐरू, वजीरगंज, गयाजी , बिहार को अविलंब चालू कराने की कृपा करें।