टिकारी के तारकेश्वर मंदिर में गरीब-असहाय के बीच वितरण किया गया कंबल एवं अल्पाहार- मोहम्मद जफर बारी अंसारी उर्फ छोटू मियां.

WhatsApp Image 2025-12-20 at 6.59.34 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी (बिहार)- गयाजी जिला के टिकारी नगर परिषद स्थित तारकेश्वर मंदिर में गरीब असहयों के बीच अल्पाहार एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया. बताते चलें कि मौसम के बदलते मिजाज के बाद अचानक तापमान में आई गिरावट के कारण सर्द हवा से आम जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया. लोग घर से निकलना जान को जोखी में डालने के बराबर समझ रहे हैं. टिकारी के जानकी साव ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि धर्म का वास्तविक अर्थ मानवता की सेवा करना है। कोई भी धर्म जाति का क्यों ना हों ,सब मानव है ,और एक मानव दूसरे मानव को सहायता करना ही मानवता है।

बढ़ते ठंड से गरीबों को बचाने के लिए शासन , प्रशासन और नागरिक को आगे आना चाहिए. इस मौके पर जानकी साव के साथ -साथ ,सामाजिक कार्यकर्ता मो.जफर बारी अंसारी उर्फ छोटु मियां, चंदन कुमार, गौरी शंकर केशरी,लक्ष्मी चौधरी, बाबू सतीश सिंह,लाल बाबू पासवान, संजय कुमार ,विनय चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे.