आम बजट 2026-27 ने देशवासियों को निराश तथा बिहारवासियों को नाउम्मीद किया-कॉंग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-मोदी सरकार की ग्यारहवें एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा आठवीं बार लोकसभा में पेश किया गया आम बजट 2026-27 से देश के गरीब मध्यमवर्गीय परिवार को भारी निराशा तथा बिहारवासियों को नाउम्मीद करने वाला बजट है। आमबजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि इस बजट में महगाई, बेरोजगारी, शिक्षा,स्वास्थ्य स्वस्थ, जैसे गम्भीर मुद्दा को दरकिनार कर हवा हवाई बातें , पूंजीपति के हितों, आयकर में केवल विदेशी, कानूनी अड़चन के अलावा कुछ नहीं, बायोफॉर्म, खनिज कोरीडोर, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, कर्माचारियों को पुरानी पेंशन बहाल नहीं करने, रोजगार बढ़ाने की कोई पहल नहीं आदि सर्वविदित है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं देने, स्मार्ट शहरों में गयाजी को शामिल नहीं करने, गयाजी से बंगलुरु,अहमदाबाद, मुंबई की ट्रेने नहीं शुरू करने,वर्षों से शिलान्यास किया हुआ ऐरू स्टील प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण किया शुरू नहीं करना सहित बिहार के वर्षों से लंबित कई योजनायें को शुरू करने की घोषणा नहीं करने आदि मुख्य बिंदु है।बिहार को झुनझुना के तौर पर जहाज मरम्मत करने का फैक्ट्री तथा बनारस से सिल्लीगुड़ी फास्ट रेल्वे कॉरिडोर के बीच में बिहार का हिस्सा पड़ने की बातें की गई है।