डॉ श्रीकृष्ण सिंह को भारतरत्न देने में केंद्र सरकार द्वारा लगातार टाल-मटोल – कॉंग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)- डॉ श्री कृष्ण सिंह को हम भारत रत्न देने में केंद्र सरकार लगातार टालमटोल कर रही है . उक्त आरोप प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू ने कही. उन्होंने आगे कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक बिहार के निर्माता, बिहार केशरी, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 65 वीं पुण्यतिथि गयाजी के स्थानीय श्रीकृष्णपूरी लखीबाग मानपूर स्थित लक्ष्मी निवास मे कॉंग्रेस पार्टी के तत्वाधान में मनाई गई। सर्वप्रथम डॉ श्रीकृष्ण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, डॉ मदन कुमार सिन्हा, विपिन कुमार, हर्षित आनंद, सत्यम कुमार, जितेंद्र कुमार, विकास शर्मा, श्याम किशोर सिंह आदि ने कहा कि डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह आजीवन बिहार के चहुंमुखी विकास, सर्वधर्म संभाव , किसान- मजदूरों के मसीहा के रूप में काम किये, उन्होंने देवघर के मंदिर में पंडा समाज के भारी विद्रोह के बाद भी अपने साथ लेकर भगवान भोलेनाथ का पूजा कराने का काम किया था, बिहार में जमींदारी उन्मूलन से लेकर सबों को समान सम्मान के लिए भी विशेष रूप से काम किया.नेताओं ने कहा बिहार के प्रथम एवं आजीवन मुख्यमंत्री रहे डॉ श्रीकृष्ण सिंह भारतरत्न मिलने के सभी अहर्ताओं को रखने तथा बिहार सरकार द्वारा केंद्र सरकार को वर्षों पहले प्रस्ताव भेजने के बाद भी अभी तक इन्हें भारतरत्न नहीं मिलने से बिहारवासियों में भारी नाराजगी है।नेताओं ने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं गया नगर निगम द्वारा राय काशीनाथ तीन मुहाने पर डॉ श्रीकृष्ण के आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा भी अभी ठंढे बस्ते में डाल दिया गया है।