रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज के प्रांगण में मनाया गया शहीद दिवस- मोहम्मद अबरार आलम
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार )- गया जी जिला के रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज के प्रांगण में शहीद दिवस मनाया गया l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला . उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी सख्त अहिंसा के पुजारी थे . उन्होंने एक धोती से अपना जीवन यापन कर अंग्रेजों की चंगुल से देश को आजाद कराया. उन्होंने आजाद होने के बाद कोई पद की लालसा नहीं रखी , तथा वे उच्च विचार के व्यक्ति थे. उन्होंने कहा कि आज ही के दिन नाथूराम गोड नामक व्यक्ति ने 30 जनवरी 1948 को गोली मार दी. जिसके लेकर हमलोग शहादत दिवस के रूप में मानते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि शहादत के अवसर पर हम स्वतंत्रता संग्राम के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. तथा विद्यार्थियों से निवेदन करते हैं कि महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर देश को एक अच्छा राष्ट्र सदभावना प्रेम भाईचारा के मार्ग पर चले, बुराई से बचें. अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करें. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार चंद्रमणि प्रसाद राजेश कुमार राजू रिंकू कुमारी राम रवि प्रकाश मालवीय ने भी विशेष रूप से प्रकाश डाला .इस अवसर पर शिक्षक अनीश कुमार प्रदीप कुमार मौर्य चंदन कुमार राजेश कुमार कन्हाई दास तरुण कुमार मानस कुमार रिंकी कुमारी निशा कुमारी अंतरीना कुमारी भी मौजूद थी. सभी ने 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया .