समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का संकल्प आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत – डॉ प्रेम कुमार

WhatsApp Image 2026-04-13 at 7.18.36 PM

DHIRAJ.

गया जी।भारतीय जनता पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ द्वारा 02 देशरत्न मार्ग स्थित परिसर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने का जो संकल्प लिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। लाभार्थी सम्मान समारोह ऐसे ही प्रयासों की कड़ी है, जिसमें सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया जाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन ने समाज के गरीब, वंचित एवं अतिपिछड़े वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बैंकिंग सुविधा एवं गैस कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में समावेशी विकास की अवधारणा को साकार किया जा रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ,महापौर सीता साहू ,प्रमोद चंद्रवंशी ,शिवपूजन राम ,वीरेंद्र चंद्रवंशी ,संजय निषाद ,यूपी शर्मा , सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।