मदनपुर प्रखंड के उमंगेश्वरी पर्वत पर शतचंडी महायज्ञ का किया गया समापन
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद ( बिहार)-बिहार के औरंगाबाद स्थित मदनपुर प्रखंड के उमंगेश्वरी शक्तिपीठ पर्वत पर शतचंडी महायज्ञ का समापन दिन शनिवार को किया गया. जिसमें सैकड़ो विप्र समाज के लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को विधि पूर्वक समापन किया. इस संबंध मेंउमंगेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर के मुख्य पुजारी बालमुकुंद पाठक ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि विगत दिनांक-06.04.2026 से दिनांक- 11 .O 4.2026 तक महायज्ञ कार्यक्रम किया गया .
जिसमें काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि आज दिनांक-11.04.2026 दिन शनिवार को भंडारा कार्यक्रम के साथ समापन किया गया. जिसमें उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरण की गई. उन्होंने कहा कि मदनपुर मग विद्वत परिषद देवधाम के प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय सहित मग विद्वंत परिषद के सपरिवार मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि मां के दरबार में कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. इस दौरान काफी संख्या में महिला पुरुष भक्त मौजूद रहे.
