महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाजसुधारक,शिक्षाविद और मानवतावादी विचारक थे,- डॉ मनीष पकंज मिश्रा

WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.56.14 PM

DHIRAJ.

गया जी।महान समाज सुधारक नारी शिक्षा के अग्रदूत ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ उनका स्मरण किया गया है। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है।इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।

उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाजसुधारक,शिक्षाविद और मानवतावादी विचारक थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और असमानता के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने विशेष रूप से दलितों, पिछड़ों और महिलाओं की शिक्षा एवं अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। महात्मा फुले का जीवन हमें समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में समानता और जागरूकता लाने का सबसे बड़ा माध्यम है, और महात्मा फुले ने इसी दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमें उनके विचारों को अपनाते हुए समाज में समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रयास करना चाहिए।