पत्रकार यूनियन का फूटा गुस्सा: मगध मेडिकल में पत्रकार को धमकी, कार्रवाई की मांग तेज

WhatsApp Image 2026-04-07 at 7.42.49 PM

DHIRAJ.

यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक से की मुलाकात, एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की मिली आश्वासन

गया जी। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पत्रकार को धमकी देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।गया जी स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर रमेश कुमार द्वारा प्रभात खबर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र मिश्रा को कथित तौर पर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पत्रकार संगठनों में भारी नाराजगी है।

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की गया जिला इकाई ने इस घटना को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिला अध्यक्ष रंजन सिंहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस प्रतिनिधिमंडल में कुमुद रंजन, जयप्रकाश, पंकज कुमार, अजीत कुमार और संजीव कुमार सिन्हा, राजेश कुमार समेत कई पत्रकार शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और दोषी पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. केके सिंहा ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कहा कि घटना उनके संज्ञान में है। उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर नियमानुसार जल्द कार्रवाई की जाएगी।