गयाजी शहर में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की प्रतिमाएँ एवं उनके नाम पर बने संस्थान वर्षो से उपेक्षित क्यों -काँग्रेस ?
विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार )-गयाजी शहर के केदारनाथ मार्केट, गया नगर निगम परिसर स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थल पर फल- सब्जियों के बोरियों, कार्टून, गंदगी का ढेर एवं उनके नाम पर बने जवाहर टाउन हॉल जो गया नगर निगम का सहित कई चीजों का स्टोर बना हुआ है, जहां पहले शहर के सभी मुख्य कार्यक्रम आयोजित होते थे। दूसरी और ओर गयाजी शहर के सबसे भी आई पी इलाका अनुग्रह पूरी कॉलोनी आशा सिंह मोड़ स्थित देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर बने इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम पूरी तरह जर्जर हो गया है, वहां इंदिरा गांधी की प्रतिमा को गंदे कपड़े से ओढ़ा कर जर्जर भवन में गंदगी में रखा हुआ है ।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा,
विशाल कुमार, टिंकू गिरी, धर्मेंद्र कुमार निराला, विशाल कुमार, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार पासवान, आदि ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं गयावासियों के लगातार मांग के बाद भी आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री का प्रतिमा एवं जवाहर टाउन हॉल तथा इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार राज्य सरकार,स्थानीय प्रशासन, गया नगर निगम द्वारा नहीं करने से गयाजी वासियों में भयानक आक्रोश है ।नेताओं ने राज्य सरकार एवं गया नगर निगम से सवाल पूछा है कि आखिर देश के दो- दो प्रधानमंत्रियों की प्रतिमा एवं उनके नाम पर बने संस्थानों की इतनी घोर उपेक्षा क्यों किया जा रहा है।नेताओं ने सरकार एवं जिला प्रशासन से अविलंब दोनों प्रतिमा स्थलों को बेहतर बनाने तथा जवाहर टाउन हॉल एवं इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराने की मांग दोहराई है।
