महिला विकास मंच की प्रभात फेरी, गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

WhatsApp Image 2026-04-05 at 7.09.19 PM

DHIRAJ.
महादेव के दर्शन के साथ दूसरे दिन के कार्यक्रम का समापन, राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने दिया सशक्त संदेश

गया जी के पूर्व संयोजक को देवधर की महिलाओं को था इंतजार

गया जी।भगवान भोलेनाथ की पावन नगरी बाबा बैद्यनाथ धाम में आयोजित महिला विकास मंच के 11वें वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं जन जागरूकता के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा है।प्रभात फेरी में देश के विभिन्न राज्यों से आए जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। प्रतिभागियों ने एकजुट होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाज को जागरूक करने का संदेश दिया है। फेरी के दौरान अनुशासन, उत्साह और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली है।प्रभात फेरी के दौरान महिला विकास मंच के स्लोगन पर सामूहिक जयकारा भी लगाया गया, जिससे पूरे माहौल में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। साथ ही मंच के प्रेरणादायक गीत की प्रस्तुति ने प्रतिभागियों में नई चेतना भर दी और लोगों का ध्यान सामाजिक मुद्दों की ओर आकर्षित किया है। गीत के माध्यम से महिला अधिकार, समानता और न्याय का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे आमजन भी इस अभियान से जुड़ते नजर आए।

प्रभात फेरी के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की कामना की गई। है मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला है।
महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने इस अवसर पर कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक सतत सामाजिक अभियान है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक समग्र विकास की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने मंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार पीड़ितों को न्याय दिलाने, जागरूकता फैलाने एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रभात फेरी जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाते हैं। इस तरह के प्रयासों से ही एक सशक्त, जागरूक और समरस समाज का निर्माण संभव है।
इस कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए महिला विकास मंच के कार्यों को प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने कहा कि यह मंच आज देश के विभिन्न हिस्सों में सामाजिक न्याय, पारिवारिक समरसता और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभा रहा है।इस मौके पर कोर कमेटी के सदस्य, विभिन्न राज्यों से आए जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं महिला विकास मंच परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे हैं। दो दिवसीय इस महोत्सव का समापन सामाजिक एकता, जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के मजबूत संदेश के साथ हुआ, जो आने वाले समय में समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। लेकिन वही गया जिला देवधर के महिलाओं ने गया जिला के पूर्व संयोजक की अनदेखी नही होनी चाहिए यह मांग कि है महिला विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष से।