मध्य विद्यालय पार परैया में बच्चों ने बिखेरा विज्ञान का जलवा

WhatsApp Image 2026-01-29 at 5.04.15 PM

PREM.

परैया (गया जी): शिक्षा के प्रति उत्साह और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य विद्यालय पार परैया में एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर शानदार मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार रहे। उन्होंने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण
छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, सौर ऊर्जा और प्रदूषण नियंत्रण जैसे समसामयिक विषयों पर आधारित वर्किंग मॉडल पेश किए। मुखिया सुनील कुमार ने बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि आज के छोटे वैज्ञानिक ही कल के महान अविष्कारक बनेंगे, ग्रामीणों ईलाको के बच्चे में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरुरत है
शिक्षकों की भूमिका
विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को इन मॉडलों को तैयार करने में तकनीकी सहायता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय अभिभावक और ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों की मेहनत को सराहा कार्यक्रम के दरमियान प्रधानाचार्य अजय कुमार, शिक्षक अशोक कुमार, जनेश्वर प्रसाद, धर्मेंद्र चौधरी, अरविन्द कुमार, सुरेश प्रसाद, शिक्षिका : ज्योति कुमारी, सुप्रीति कुमारी, नशीमा प्रवीण, शिल्पी कुमारी के अलावे सैंकड़ो स्कूली बच्चे व ग्रामीणों रहे मौजूद/