विप्र फाउंडेशन के 18 राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन तीर्थराज पुष्कर में संपन्न-प्रदीप शर्मा
-जय प्रकाश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदीप शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री बनाये गये.
विश्वनाथ आनंद
पटना ( बिहार /झारखंड)-रामगढ़, विप्र फाउंडेशन के 18 राष्ट्रीय पारिषद के अधिवेशन तीर्थ राज पुष्कर में संपन्न हुआ , जिसमें नये सत्र 2026 – 2028 के लिए , पूरे राष्ट्रीय से 401 नये पदाधिकारियों की घोषणाएं की गई, झारखंड विप्र फाउंडेशन के सी.ए. जय प्रकाश शर्मा रांची को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदीप कुमार शर्मा, ज्ञानी शर्मा, रामगढ़ को झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री बनाये गये, राष्ट्रीय पारिषद के एक दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय संस्थापक संयोजक ब्राह्मण शिरोमणि माननीय सुशील ओझा ने कहा ब्राह्मण समाज की पहचान और उनकी ज्ञान परंपरा को नये वैचारिक आधर पर स्थापित करने के उद्देश्य से ब्राह्मण सदृशता पहचान रूपरेखा ‘ नामक राष्ट्रीय शोध अभियान प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया .
इस अभियान का उद्देश्य ब्राह्मण हितचिंतन को केवल जन्म आधारित अवधारणा तक सीमित नहीं रखना उसे ज्ञान, नैतिकता, तप और समाज के प्रति आयित्व की परंपरा के रूप में प्रस्तुत करना है, शोध पहल नई पीढ़ी को अपनी सांसरिक जड़ों से जोड़ने के साथ- साथ ब्राह्मण के एतिहासिक योगदान को समझने के लिए संतुलित वैचारिक आधार तैयार करेगी.आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिए आरक्षण को 14 प्रतिशत करने की मांग करते हुए यूजीसी विधेयक का भी विरोध करते हुए सरकार से वापस लाने की मांग की है.अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, इस के लिए सभी को हार्दिक आभार व्यक्त किया गया .
