प्रयागराज से निकले शिवभक्तों की पदयात्रा परैया पहुँची, काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद 11 ज्योतिर्लिंग शेष
प्रेम कुमार ।
प्रयागराज से पैदल पदयात्रा पर निकले दो नवयुवक शिवभक्त अरुण जायसवाल एवं अनुराग चौरसिया 13 दिनों का लंबा सफर तय कर परैया पहुँचे। इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के संकल्प के साथ निकले हैं।यात्रा के 13 दिनों में दोनों भक्तों ने पहला ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ का दर्शन कर लिया है, जबकि अभी 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन बाकी हैं।
उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान उन्हें बिहारवासियों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिल रहा है, जिससे उनकी यात्रा और भी आसान हो रही है।परैया बाजार पहुँचने पर स्थानीय निवासी रवि चौरसिया ने दोनों पदयात्रियों का स्वागत किया और उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 500-500 रुपये नकद देकर विदा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी शिवभक्तों के साहस और आस्था की सराहना की।दोनों शिवभक्तों का कहना है कि वे अपनी इस कठिन पदयात्रा को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी रखेंगे और सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर अपने घर .
