बेलागंज की छात्रा ब्यूटी कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सफलता हासिल कर जिला मे द्वितीय स्थान किया प्राप्त

WhatsApp Image 2026-03-23 at 4.58.22 PM

विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम 2026 के रिजल्ट में बेलागंज गया जी के रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज की छात्रा ब्यूटी कुमारी पिता सकलदेव सिंह माता वीणा देवी की पुत्री ने जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना विद्यालय और परिवार का नाम रौशन किया . इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने बधाई देते हुए कहा यह श्रृंखला अब लगातार जारी रहेगी .मैं अपने शिक्षकों की प्रयास से बेलागंज के रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के श्रेणी में लाकर खड़ा करना मेरा उद्देश्य है. मैं और मेरे शिक्षक गण लगातार बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रयासरत रहते हैं, विद्यालय में पुस्तकालय प्रयोगशाला संगीत आईसीटी लब की व्यवस्था उत्कृष्ट तरीके की उपलब्ध है.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने कहा मैं जब इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक की हैसियत से योगदान किया था, तो विद्यालय के दिन चरण अवस्था और शैक्षणिक वातावरण को देखने के बाद मैं संकल्प लिया था कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था कर बेलागंज में ही नहीं गया जिला में इसका नाम उत्कृष्ट श्रेणी में लाने का प्रयास करूंगा. हमारे इस प्रयास में विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार राजू चंद्रमणि प्रसाद दिलीप कुमार दिलीप कुमार वाणी वंदना रिंकू कुमारी निशा मैडम रीमा सिंह प्रीति कुमारी चंदन कुमार रिजवान उल्ला इत्यादि लोगों का काफी सहयोग रहा है ,इसके लिए सभी शिक्षक भी बधाई के पात्र है.