परैया में शांतिपूर्ण ईद का नमाज सम्पन हुआ

WhatsApp Image 2026-03-21 at 5.06.02 PM

PREM.

परैया (गयाजी ) — परैया थाना क्षेत्र में शनिवार को ईद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रखंड के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि परैया थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हर साल की तरह इस बार भी ईद पर्व मनाया गया।

सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ गश्ती दल लगातार सक्रिय रहा, जिससे कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी लोगों को ईद की बधाई दी और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।