बिहार दिवस के लिए प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में अनुग्रह स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

WhatsApp Image 2026-03-17 at 7.26.38 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद (बिहार)-जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय के बच्चों ने आगामी बिहार दिवस समारोह के लिए प्रखंड स्तरीय शैक्षणिक प्रतियोगिता क्विज, पेंटिंग, मैथ ओलंपियाड में अधिकतम ट्रॉफियां जीतकर परचम लहराया।प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने विजेता छात्र छात्राओं को अपने कक्ष में सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय आयोजन से जुड़ी अध्यापिकाएं प्रियंका पाण्डेय एवं आशा मल्होत्रा भी उपस्थित होकर बच्चों को सम्मानित की।विदित है कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार प्रत्येक प्रखंड में बिहार दिवस से जुड़े विषयों पर प्रतियोगिताएं करानी थी.

जिसके आलोक में बीआरसी औरंगाबाद में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में इसे संपादित किया गया।हेडमास्टर उदय कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड स्तर पर पार्थ कुमार एवं गुनगुन कुमारी ने क्रमशः मैथमेटिक्स ओलंपियाड के बालक एवं बालिका संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग संवर्ग में सावन कुमार एवं रीना कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किये वहीं व्यूज में अष्टम वर्ग के हैप्पीराज प्रथम रहे।प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को सम्मानित कर जिला स्तरीय इवेंट्स में भी अच्छा करने की शुभकामनाएं दिए।

You may have missed