बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत गया जी पहुंचे प्रशांत किशोर

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.13.05 PM

DHIRAJ.

बोले- बिहार के नेताओं को अपने बेटों की चिंता है जनता की नहीं

गया जी। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को गया जी पहुंचे हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के तमाम जिलों का दौरा कर रहे हैं। हर एक जिले में जाकर संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज गया जिले में पहुंचे, जहां पर उन्होंने राय काशीनाथ मोड़ के पास स्थित सभागार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण में स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था। उस दौरान जन सुराज ने ये घोषणा की थी कि बिहार में जो नई सरकार बनी है उसके वादे को पूरा करने के लिए 6 महीने का समय देंगे। इसके बाद बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जनता के पास घर-घर जाएंगे। लोगों को उनकी बात बताएंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार नव निर्माण अभियान को अगले 5 साल तक सही से चलाने के लिए हर जिले में जाकर संगठन को पुनर्गठित करने का काम कर रहे हैं। साथ ही जन सुराज के साथियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है कि नव निर्माण अभियान किस तरह चलाया जाना है। किन बिंदुओं को शामिल करना है।
निशांत कुमार के राजनीति में आने पर बोले पीके कहा-यह ऐसी घटना है जिसपर बिहार के लोगों को विचार करना चाहिए
निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर प्रशांत किशोर ने निशाना साधते हुए कहा यह एक और ऐसी घटना है जो कि बिहार के लोगों को विचार करना चाहिए। बिहार के नेताओं को अपने बेटों की चिंता तो है इसलिए उनके लिए सिंहासन की व्यवस्था है, लेकिन बिहार की जनता को अपने बच्चों की चिंता नहीं है इसलिए आपके बच्चे अशिक्षित और बेरोजगार हैं। बिहार के बच्चों को पलायन करना पड़ रहा है। हम पिछले तीन साल से बिहार के लोगों को यही समझा रहे हैं कि आप नेताओं की चिंता छोड़कर अपने बच्चों की चिंता किजिए।