महिला दिवस स्मरण का नहीं मानवीय प्रेरणा का स्त्रोत है-दयानंद मिश्रा
विश्वनाथ आनंद
गया जी( बिहार)- गया जी स्थानीय डॉक्टर विवेकानंद पथ में विश्व महिला दिवस पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य सच्चिदानंद मिश्र ने किया। तत्पश्चात कौटिल्य मंच एवं भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ नेता दयानंद मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह विश्व महिला दिवस महिलाओं के समानता अधिकारों के लिए वैश्विक आंदोलन का प्रतीक है। यह एक ऐसा दिन है जो महिलाओं को स्वनिर्मीत अस्तित्व बनाने वाले के लिए प्रोत्साहित करता है तथा महिलाओं की सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियां का खुशी मनाने का दिन है। आज महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र मे चाहे वह क्षेत्र विज्ञान का हो कला संस्कृति और संगीत का हो सभी क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही है।यह हालांकि भारतीय संस्कृति में आदि काल से ही नारी का स्थान सम्माननीय व सर्वोपरि रहा है । समाज के सभी कार्यकलापों में दोनों की समान भागीदारी होती थी।
जिसमें धैर्य निष्ठा संकल्प और जीवन को उसकी समस्त जटिलताओं को स्वीकार करने की अद्भुत सामर्थ से महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिससे महिलाएं एक मुक्त संपूर्ण स्वनिर्मित जीवन को स्वीकार कर अपने आने वाली हर परिस्थितियों का साहसपूर्ण प्रतिरोध कर सके। यह अवसर महिलाओं को मानवीय साहस और संवेदनशीलता की सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में प्रासंगिक बने।समारोह मे विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मिश्रा प्रसिद्ध समाजसेवी शिवनंदन पांडे ज्योतिष शिक्षा शोध संस्थान के निदेशक डॉ ज्ञानेश भारद्वाज वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद याहिया जगन गिरी गया प्रसाद मनीष कुमार डॉ रविंद्र कुमार मुरली शर्मा परमिता देवी रूप लाल यादव सोना देवी रवि कुमार दास रेखा देवी सुपूजन यादव अमिता कुमारी उदय प्रसाद मृदुला मिश्रा स्नेहा मिश्रा सोनी मिश्रा कुमारी मिठ्ठी तनिष्का मिश्रा अनुज्ञा मिश्रा प्रियांशु मिश्रा पवन मिश्रा रंजीत पाठक आदित्य मिश्रा श्रीजीत मिश्रा मेघा मिश्रा अनुपमा मिश्रा रंजन पांडे बिना कुमारी कुंदन मिश्रा शंभू गिरी नीरज वर्मा दिलीप कुमार प्रीति कुमारी आदि मौजूद थे।
