अजय कुशवाहा बने गया जिला जदयू अध्यक्ष, विधायक मनोरमा देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष शितल यादव ने दी बधाई

WhatsApp Image 2026-03-04 at 4.57.22 PM

DHIRAJ.

गया (बिहार): जनता दल (यूनाइटेड) के गया जिला अध्यक्ष पद पर श्री अजय कुशवाहा के मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।बेला गंज विधायिका मनोरमा देवी,रोकी यादव,जिला परिषद उपाध्यक्ष शितल प्रसाद यादव ने संपर्क सूत्र के माध्यम से श् कुशवाहा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है

उन्होंने कहा कि कुशवाहा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से गया जिला में पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।रोकी यादव ने विश्वास जताया कि नए जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अजय कुशवाहा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। बधाई देने वालों में जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल,गौरव सिन्हा, नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी,उप प्रमुख सतिश पटेल, प्रमे प्रकाश पटवा,आदी लोगो ने बधाई दी है।