‘मिशन रक्तदान हिन्दुस्तान’ अभियान ,देश में रक्तक्रांति लाने का मेरा एक प्रयास : बमेन्द्र

WhatsApp Image 2026-02-26 at 3.50.17 PM

-रक्त की हुई किल्लत तो बिहार से छत्तीसगढ़ पहुंच गए बमेन्द्र, मिशन रक्तदान हिन्दुस्तान के तहत लगाया रक्तदान शिविर .
विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद (बिहार )-पूरे हिन्दुस्तान में रक्तदान जागरूकता की अलख जगाने के उदेश्य से औरंगाबाद, बिहार की चर्चित स्वयं सेवी संस्था पथ प्रदर्शक द्वारा मिशन रक्तदान हिन्दुस्तान अभियान की शुरुआत की गई है।इस अभियान के तहत देश में रक्त क्रांति लाने के लिए अलग अलग राज्यों के भिन्न भिन्न शहरों में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है साथ ही युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है।इस अभियान को मुख्य रूप से पथ प्रदर्शक संस्था के संस्थापक सह सचिव बमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा है।इसी अभियान के तहत गुरुवार को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) बिश्रामपुर , छत्तीसगढ़ के सहयोग से मिशन रक्तदान हिन्दुस्तान के तहत पथ प्रदर्शक द्वारा नौवां राज्य का इक्कीसवां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन सेंट्रल हॉस्पिटल, बिश्रामपुर, छत्तीसगढ़ में किया गया । स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसईसीएल के महाप्रबंधक (संचालन) गिरीश कुमार राय,एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर अमरेन्द्र नारायण, सेंट्रल हॉस्पिटल बिश्रामपुर के सीएचओ डॉ यू एस बैठा,शासकीय जिला अस्पताल सूरजपुर स्थित रक्त अधिकोष की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ यशोदा, पथ प्रदर्शक के सचिव बमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।एसईसीएल के महाप्रबंधक (संचालन) गिरीश कुमार राय ने मौके पर कहा कि पथ प्रदर्शक का रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं सेवा अभियान  .

काफी सराहनीय है।यदि ऐसे ही अन्य संस्थाएं रक्तदान क्षेत्र में आगे बढ़ कर सेवा दे तो निश्चित रूप से देश में रक्त संकट को दूर किया जा सकता है।मिशन रक्तदान हिन्दुस्तान अभियान के संचालक पथ प्रदर्शक के सचिव बमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मिशन रक्तदान हिन्दुस्तान अभियान देश में रक्तक्रांति लाने का एक प्रयास है मेरा। हर जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध हो जाए और मरीज की जान बच जाए ,इसी सोच के साथ मैने इस अभियान की शुरुआत की है। सरकार को भी रक्तदान के प्रति लोगों को खास कर युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है।स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अंजना केसरवानी, साधना, बबीता सिंह, कृष्ण कुमार यादव,अमन सिंह,विजय कुमार, अजय साहू, अशोक दास, मुकेश कुमार, जयराम उपाध्याय, सुदीप सिंह, विकास कुमार , अभय नारायण सिंह, लखन सोनी, विनेश्वर,घनश्याम सिंह, राजेश कुमार, अमन कुमार, कुमार राहुल रतन, विशाल अग्रवाल सहित कुल बीस ने रक्तदान किया।इस अवसर पर शासकीय जिला अस्पताल सूरजपुर स्थित ब्लड बैंक के कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर के कर्मी, समाजसेवी भूषण प्रसाद चंद्रवंशी,रीना वर्मा, कुसुम सिंह,सजल मित्रा , चन्द्र किशोर सिंह,सेंट्रल हॉस्पिटल बिश्रामपुर के डॉ निरंजन कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।