वजीरगंज में दो स्थानों पर लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

WhatsApp Image 2026-02-22 at 8.52.56 PM

सैकड़ों रोगियों को दिया गया परामर्श और दवाईंया.
विश्वनाथ आनंद
गया जी (बिहार)- गया जिला के वजीरगंज के दखिनगांव मोड़ एवं पुरा रोड में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। पुरा रोड में अर्श सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में 500 मरीजों की जांच एवं उचित परामर्श के बाद नि:शुल्क दवाईयां दी गई। आयोजक सदस्य कन्हैया कुमार ने बताया कि मेडिकल एजेंसी की तरफ से दवाईयां उपलब्ध करायी गई थी।

शिविर में उक्त अस्पताल के चिकित्सक डॉ नवनीत निश्चल एवं डॉ प्रवीण शर्मा अपने पूरे चिकित्सक दल के साथ शिविर में योगदान दिया और मरीजों को उचित परामर्श दिया। वहीं दखिनगांव मोड़ पर डॉ मृदुल दीपांशु ने अपने चिकित्सक दल के साथ शिविर का आयोजन किया, जिसमें एक सौ से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श तथा दवाईयां उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों ने कहा कि स्वास्थ सेवा ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है, जिसके कारण हमलोग इस प्रकार के शिविरों के आयोजन में योगदान देते हैं।