गयाजी का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विस्तारीकरण से पहले निजीकरण की राह पर-काँग्रेस
विश्वनाथ आनंद .
गया जी (बिहार)-अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गयाजी का अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जो वर्षों से अपनी विस्तारीकरण की बाट जोह रही है, जिसका विस्तार नहीं बल्कि निजीकरण हेतु अगले सप्ताह मुआयना करने अडानी ग्रुप के पदाधिकारी यहां आ रहे हैं। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, शिव कुमार चौरसिया, आदि ने संयुक्त रूप से कहे .
उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा है कि मोदी सरकार अपने अभी तक के 12 वर्षो के कार्यकाल में देश के कई प्रमुख हवाई अड्डे को निजी कंपनियों के हाथों बेचने का काम करते आ रही है, अब 1000 एकड़ में फैले गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसके विस्तारीकरण हेतु वर्षो से 100 एकड़ जमीनऔर अधिग्रहण की प्रकिया जारी रहते तथा इसे देश के बेहतरीन हवाई अड्डा बनाने की बातें की जगह अब इसे अडानी ग्रुप से बेचने की बातें सामने आने पर गयाजी सहित मगध के लोगों में भयानक आक्रोश है।नेताओं ने कहा कि गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निजीकरण का कॉंग्रेस पार्टी भारी विरोध करने का निर्णय लेते हुए, इसके लिए चरणबध्द आंदोलन चलाएगी।