औरंगाबाद में महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर शिव भक्तों व श्रद्धालुओं ने शिवालय को फूल-मालाओं एवं रंगीन बल्बों से सजाया संवारा
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद (बिहार)- बिहार के औरंगाबाद में शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर शिवालय को फूलमालाओं एवं रंगीन बल्ब से सजाया सावरा है. जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बताते चलें के महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर भक्तों श्रद्धालुओं ने प्रातः काल से ही भक्ति गीतों के धुन के साथ पूजा अर्चना किया. वही कई शिव मंदिरों के समीप अखंड कीर्तन कार्यक्रम की गई. औरंगाबाद महाकाल मंदिर के समीप शिव भक्तों ने अखंड कीर्तन कार्यक्रम किया . जो आकर्षण का केंद्र बना रहा. शिव भक्तों ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी महाकाल मंदिर को महाशिवरात्रि महापर्व को देखते हुए सजाया संवारा गया है. वही ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से शिव भक्तों द्वारा भजन कीर्तन गायन कार्यक्रम किया गया. जिसमें महिलाएं पुरुष एवं वृद्ध मुख्य रूप से शामिल रहे. शिव भक्तों की बात मानी जाए तो कहना है कि भगवान शिव ने ही सृष्टि का निर्माण किए हैं. यही कारण है कि शिवलिंग पर तीन लाइन रेखांकित करता है. जो ब्रह्मा विष्णु महेश के रूप में बृजवान है. शिव भक्तों ने कहा कि बेलपत्र भी तीन आकृतियों को प्रदर्शित करता है. जिसमें ब्रह्मा विष्णु महेश का अंश है.
ब्रह्मा जीवन को देने वाले हैं, विष्णु पालन करने वाले हैं एवं महेश जीवन को समाप्त करने वाले हैं. ऐसे तो शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि को लेकर कहा है कि भगवान शिव को माता पार्वती के साथ शादी रचाई गई थी. इसी खुशी के उपलक्ष में शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि महापर्व मानते हैं. ऐसे तो औरंगाबाद के कर्म रोड धर्मशाला रोड बुढ़वा महादेव स्थान क्लब रोड चित्रगुप्त नगर पी. एच. डी . कॉलोनी महाराजगंज रोड सहित दर्जनों स्थानों पर शिव भक्तों द्वारा शिवालियों को सजाया संवारा गया है. वहीं दूसरी तरफ पूजा अर्चना करने के लिए मौसमी फलों का दुकान एवं स्टॉल लगाया गया है. ताकि किसी भी प्रकार का कठिनाई का सामना भक्तों श्रद्धालुओं को उठाना ना पड़ सके. वहीं जिला प्रशासन ने महाशिवरात्रि महापर्व को लेकर चौक चौराहा पर पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित किया है, वहीं कई स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है.